पलवल जिले के खिलाड़ी एक अदद संसाधनों से संपन्न स्तरीय स्टेडियम को तरस गए हैं। डेढ़ वर्ष पूर्व जब गांव घुघेरा में स्टेडियम के निर्माण के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा ने इसका शिलान्यास किया था। इससे स्टेडियम के जल्द निर्माण की आस बंधी थी, पर आज तक एक ईट लगना तो दूर की बात, प्रस्ताव ही अभी तक पास नहीं हुआ है। स्टेडियम न बनने से जिले की खेल प्रतिभाओं का नुकसान हो रहा है.
No comments:
Post a Comment